शनिवार, 4 अप्रैल 2020

एक नारी की कहानी



कहने को तो आज़ाद है
पर घर में ही बंद पड़ी है
खुद के लिए कुछ सोचती नहीं
पर अपनो के लिए हर दम खड़ी है
लाज, शर्म, संस्कृति के गहनों से वो
हर वक़्त ही बस दबी पड़ी है
खुद के लिए हो बात तो 
शायद माफ भी कर दे
पर जिन्हें समझती है अपना 
उनके लिए हमेशा लड़ी है
माँ, बीवी, बहन, बेटी या 
फिर बस सखी हो
हर रिश्ते में ही ये अव्वल सबसे बड़ी है
सूंदर, चंचल, चपल या सादी
हर रूप में इसकी सुंदरता बड़ी है
कहने को तो एक नारी है ये
पर जीती-जगती एक देवी खड़ी है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है