कभी कभी जिंदगी में किसी के साथ एक ऐसा अनजान रिश्ता बन जाता है, जिसका कोई नाम नहीं होता। उस रिश्ते में बस दूसरे की ख़ुशी देखी जाती है, तुम खुद को मिटा कर भी उसे खुश रखने की कोशिश करोगे
शुक्रवार, 31 मई 2013
गुरुवार, 30 मई 2013
मुझे फर्क नहीं पड़ता
चली जाना तुम, मुझे फर्क नहीं पड़ता
बस दिल उदास रहेगा तुम बिन
पर चली जाना तुम, मुझे फर्क नहीं पड़ता
क्या होगा बस कुछ दिन आंसू बहा लूँगा
पर चली जाना तुम, मुझे फर्क नहीं पड़ता
दिल की धड़कने बस थम सी जाएँगी
पर चली जाना तुम, मुझे फर्क नहीं पड़ता
दिन उदासी में कटेगी और रात यादो में
पर चली जाना तुम, मुझे फर्क नहीं पड़ता
कोई नहीं मरता किसी के बिना, मैं भी जी ही लूँगा
जाओ चली जाना तुम, मुझे फर्क नहीं पड़ता
जाओ जाओ जाओ , चली जाओ
मुझे फर्क नहीं पड़ता, कोई फर्क नहीं पड़ता
बुधवार, 29 मई 2013
प्यार करता हूँ
हाँ मैं बस तुझसे ही प्यार करता हूँ
ना तेरे आने की ही है कोई उम्मीद
ना तेरे जाने का ही पता है
फिर भी मैं तेरे इंतज़ार बार बार करता हूँ
हाँ मैं बस तुझसे ही प्यार करता हूँ
मेरी धड़कने लेती है बस एक नाम तेरा
तेरी यादो में ही दिन गुज़र जाता है
एक बार लगाना चाहता हूँ तुझे गले से
बस एक ही तमन्ना बार बार करता हूँ
हाँ मैं बस तुझसे ही प्यार करता हूँ
हाँ मैं बस तुझसे ही प्यार करता हूँ
मंगलवार, 28 मई 2013
काश तुम हमसे
काश तुम हमसे मोहब्बत कर लेते
अपना दिल चाहत से भर लेते
जैसे तड़पते है हम आपकी यादो में
काश आप भी थोडा सा तड़प लेते
काश तुम हमसे मोहब्बत कर लेते
यूँ अकेले तन्हा क्या करोगे जी कर
हमें ही अपना हमसफ़र चुन लेते
जब मोहब्बत करनी ही थी किसी से
तो बस हमसे ही कर लेते
काश तुम हमसे मोहब्बत कर लेते
सिर्फ आपको चाहते रहते हैं हम
बस आपके लिए ही जी लेते
कभी जो रूठ जाती प्यार से तुम
हम तुम्हे उतने ही प्यार से मना लेते
काश तुम हमसे मोहब्बत कर लेते
सोमवार, 27 मई 2013
शुक्रवार, 24 मई 2013
शुक्रवार, 17 मई 2013
हम जैसा अगर मिल जाये कोई
हम जैसा अगर मिल जाये कोई, तो हमें बता देना
बिन बोले तुम्हारी बात समझ जाये, तो हमें बता देना
जिंदगी में लोग तो मिलते हैं और बिछड़ जाते है
हम सा पागल चाहने वाला मिल जाये, तो हमें बता देना
बहुत से मिलेंगे दुःख में साथ निभाने वाले
पर तुम्हारे साथ रोने वाला मिल जाये, तो हमें बता देना
जिसे चाहो तुम वो सदा साथ रहे तुम्हारे,
पर अगर पाओ खुद को फिर भी तन्हा, तो हमें बता देना
हमें तो मोहब्बत थी और हमेशा ही रहेगी तुमसे
गर तुम्हे भी हो जाये मोहब्बत हमसे, तो हमें बता देना
गुरुवार, 16 मई 2013
अपना बना ले
रूठा हुआ हूँ मैं, तू आ कर मुझे मना ले
तेरी याद को कभी मैं दिल से जुदा न कर पाया
तू भी मेरी याद को अपने दिल में कही बसा ले
मेरी धड़कने लेती है बस एक नाम तेरा
तू भी मुझे अपने जेहन-ओ-जिगर में सजा ले
ऐ खुदा फिर बेसक तू मुझे मौत ही दे देना
बस एक बार गर वो मुझे गले से लगा ले
सोमवार, 13 मई 2013
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Featured Post
-
कभी कभी जिंदगी में किसी के साथ एक ऐसा अनजान रिश्ता बन जाता है जिसका कोई नाम नहीं होता , उस रिश्ते में बस दूसरे की ख़...
-
खुद तो अकेली थी ही वो, मुझे भी तन्हा कर गयी, पलभर में सारी खुशियाँ गम में बदल गयी। सोचा था मैं संभाल लूँगा उसके आंसू, पर उसके आंसू म...
-
मैंने तुझसे कहा था ऐ दिल , संभल जा अब क्यूँ रोता है , दिल है एक कांच का टुकड़ा , जो टूटने के लिए ही होता है , तू...








