मंगलवार, 28 मई 2013

काश तुम हमसे


काश तुम हमसे मोहब्बत कर लेते 
अपना दिल चाहत से भर लेते 
जैसे तड़पते है हम आपकी यादो में 
काश आप भी थोडा सा तड़प लेते 
काश तुम हमसे मोहब्बत कर लेते 

यूँ अकेले तन्हा क्या करोगे जी कर 
हमें ही अपना हमसफ़र चुन लेते 
जब मोहब्बत करनी ही थी किसी से 
तो बस हमसे ही कर लेते 
काश तुम हमसे मोहब्बत कर लेते 

सिर्फ आपको चाहते रहते हैं हम 
बस आपके लिए ही जी लेते 
कभी जो रूठ जाती प्यार से तुम 
हम तुम्हे उतने ही प्यार से मना लेते 
काश तुम हमसे मोहब्बत कर लेते 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है