मंगलवार, 31 अगस्त 2010

जिंदगी

जिंदगी है एक कठिन परीक्षा,
जिंदगी एक मौका है।
जिंदगी है प्यार से भरी,
जहा कदम-कदम पर धोखा है।
जिंदगी में हैं मंजिलें,
जिंदगी में हैं रास्ते।
यहाँ सबके दिल में बसा है स्वार्थ कोई,
यहाँ तेरे बारे में किसने सोचा है।
जिंदगी है प्यार से भरी,
जहाँ कदम-कदम पर धोखा है...........
जिंदगी है जिंदगी, जिंदगी है मौत भी,
जिंदगी गहराई भी है, जिंदगी है ऊँचाई भी।
तू भी छू ले आसमान को,
तुझे किसने रोका है।
जिंदगी है प्यार से भरी, जहाँ कदम-कदम पर धोखा है...........

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है