शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

आज़ाद



देखता हूं परिंदों को उड़ते हुए
सोचता हूँ किस कदर आजाद हैं ये
इन्हें बस अपनी मौज में जीना है
ना कोई रोकता है इन्हें
ना ही किसी की फिक्र है
ना है तमन्ना कुछ पाने की
ना कल की चिंता ना फिक्र ज़माने की
निकल तो जाते हैं खाने की तलाश में
मगर लौट आते हैं शाम ढलते ही
देखता हूँ खुद को तो एहसास होता है
कुछ पाने की तमन्ना में हम बंधे हुए हैं
ना फुर्सत मिलती है काम से
ना कुछ वक़्त अपने पास होता है
ना अपनी मर्जी के ही हम मालिक हैं
सुबह से शाम हुई और शाम से सुबह हो गई
हमारी जिंदगी ना जाने कहाँ खो गई
हमसे तो बेहतर ये परिंदे हैं
जो अपनी मर्जी के मालिक और आज़ाद हैं
एक हम हैं जो कठपुतली की तरह नाचते हैं
आज से ही होने लगती है हमें कल की फिक्र
जीना है मुझे भी इन परिंदों की तरह
गुलामी की जंजीरों से आज़ाद हो कर
उड़ना है इन परिंदों की तरह बेफिक्र हो कर
लौट आना है शाम ढलते ही अपनों के पास
हँसना है मुझे भी दिल खोल कर विक्षिप्त की तरह
सोना है मुझ गहरी नींद में दुनिया से बेफिक्र हो कर
चिल्लाना है मुझे जा कर वादियों में कहीं
कुछ वक़्त के लिये बस वहीं का हो जाना है
करना है शुक्रिया अदा मुझे इस जिंदगी का
मुझे भी जिंदगी के हर लम्हे को जीना है
-साहिल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है