मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

कभी याद आये जब मेरी


कभी रास्ते में मुझे देखो तो
तुम मेरे सामने मत आना
फिर चुपके से आ कर मेरे पीछे
बस मुझसे टकरा जाना
फिर मिलना मुझसे कुछ इस तरह से
जैसे देखा ही नहीं था
फिर अचानक चौंक कर
मेरे गले से लग जाना
फिर मिला कर नजरे मुझसे पूछना
"कितना याद करते हो मुझे"
कह कर ये खिलखिला कर हँसते जाना
फिर पूछना हाल मेरा मुझसे और
अपना हाल भी खुद ही बताते जाना
मैं बस देखता रहूँ तुम्हे और तुम 
मेरी खुशी की वजह बनते जाना
कभी याद आये जब मेरी
मुझसे इस तरह से तुम मिलने आना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है