मंगलवार, 17 नवंबर 2020

एक लड़की है


आँखे जिसकी समुंद्र सी
चेहरे पर मुस्कान लिये बैठी है
झुकी हुई नजरो में वो
एक पूरा जहान लिये बैठी है
मेरी रात गुजरती है अक्सर
सूनी ही उसके बिना
वो अपने साथ जो एक
खूबसूरत सी शाम लिये बैठी है
गुम है कुछ ख्यालो में
जाने किसका इंतज़ार है
वो अपने अंदर ना जाने कितने
अरमान लिये बैठी है
महफिल में भी जाये अगर तो
रौनक बस उसके नाम की हो
बड़ी मासूम सी लगती है वो
जो कितनो की जान लिये बैठी है
देख कर उसको कुछ
नशा सा मुझे होने लगा
ना जाने क्या है उसकी आंखो में
उनमे कितने जाम लिये बैठी है
दिल मेरा धड़कता है
एक उसका नाम लेने से भी
मेरी दिल की धड़कन भी जो
अपने नाम किये बैठी है
एक लड़की है जो अपने
चेहरे पर मुस्कान लिये बैठी है
झुकी हुई नजरो में वो
पूरा जहान लिये बैठी है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है