सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

एक प्यारी सी लड़की है


नजरे झुकी हुई सी हैं
चेहरे पर मुस्कान है
एक प्यारी सी लड़की है
जिसमें बस्ती मेरी जान है
सादगी छाई है चेहरे पर
मासूमियत भी गजब की है
तारीफ में लफ्ज़ कम पड़ जाये
ऐसी उस की पहचान है
चूमता है झुमका उसके गालो को
रेशम से बाल भी कुछ कहते है
बारिश के मौसम की
एक उजली सी शाम है
वो एक प्यारी सी लड़की है
जिसमे बस्ती मेरी जान है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है