मंगलवार, 4 जून 2013

यहाँ है ही कौन


हर कोई प्यार का भूखा होता है, सब चाहते हैं की काश कोई ऐसा हो जो हमें बहुत प्यार करे…हमारे  दुःख में दुखी हो और ख़ुशी में खुश…. जो हमरे दुःख को बिना कहे ही महसूस कर सके, पर ऐसा चाहने वाला हर किसी को नसीब नहीं होता…अगर आपका कोई ऐसा चाहने वाला है तो उसे कभी दुःख न पहुँचाना।


यहाँ  है ही कौन जो हमेशा साथ निभाता है
पल भर में हर रिश्ता बिखर जाता है 
जिन पर होता है भरोशा खुद से भी ज्यादा 
वो इंसान भी कुछ वक़्त में बदल जाता है 
खुशियों में तो साथ हर कोई निभा देता है 
गम में तो आंसू भी साथ छोड़ जाता है 
जो बसते हैं दिल में धड़कन की तरह 
वो ही अश्क बनकर आँखों से निकल जाता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है