सोमवार, 24 जून 2013

कभी कभी

कई बार हमारा मन उदास हो जाता है बिना किसी वजह के या कह लो वजह तो होती है पर हम शायद खुद भी नहीं समझ पाते की हम क्यों उदास है,  बस एक दर्द उठता है दिल में जो जीने नहीं देता, उस वक़्त किसी की कमी महसूस होती है जो हमें समझ सके। 

कभी कभी इस दिल के साथ ऐसा भी हो जाता है, 
किसी अपने के हाथो टूट कर बिखर जाता है।
उस वक़्त कमी महसूस होती होती है फिर किसी की,
पर जो अपना नहीं होता वो लौट कर कहाँ आता है।
मत चाहो किसी को इतना की उसके बिना रह न पाओ,
एक  तरफ़ रहने वाला प्यार बस दर्द ही लाता है।
दिल कर रहा है आज रो कर निकाल दूं उसे दिल से बहार,
पर जो दिल में रहता है वो दिल से कहाँ निकल पाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है