बुधवार, 17 अप्रैल 2013

ऐ मेरे सनम


ऐ मेरे सनम मुझ पर ये एहसान कर दे 
प्यार दे या नफरत, कुछ तो मेरे नाम कर दे 
बिन तेरे मुझसे अब जिया नहीं जाता 
एक बेनाम सी मोहब्बत मेरे नाम कर दे 
मेरा दिल तो धड़कता है बस तेरे लिए ही 
तू भी अपनी कुछ धड़कन मेरे नाम कर दे 
ले ले मुझसे जिंदगी भर साथ निभाने का वादा 
अगर अपना कुछ वक़्त ही तू मेरे नाम कर दे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है