सोमवार, 15 अप्रैल 2013

जब जाऊंगा इस दुनिया से


जब जाऊंगा इस दुनिया से, कुछ ऐसा कर जाऊंगा
हर एक आँख में आंसू, लब खामोश कर जाऊंगा
उस वक़्त याद आयेगी उसे मेरी हर एक बात 
जब उसे हमेशा के लिए तन्हा कर जाऊंगा 
याद आएगा मेरे साथ गुजरा हुआ हर एक पल 
मैं उसका दिल कुछ ऐसा बेक़रार कर जाऊंगा 
तरसेगी वो भी एक दिन मेरी मोहब्बत पाने के लिए 
जाने से पहले उसके दिल में इतना प्यार भर जाऊँगा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है