शनिवार, 7 सितंबर 2019

कभी आना तुम



कभी आना तुम फुर्सत निकाल कर
मैं भी बातें तुमसे चार कर लूंगा 
तुम रूठना मुझसे, मैं मना लूंगा तुम्हे
ये मोहब्बत भी मैं बार बार कर लूंगा
कभी सुनना चाहो जब तुम 'साहिल' की बातें 
मैं कुछ गीत-गजल तुम्हारे नाम कर लूंगा।
करोगी जब तुम वापस जाने की बातें 
मैं नाराज हो कर थोड़ा सा लड़ लूंगा
बस इस तरह ही मैं बैठ कर पास तुम्हारे
एक प्यारी सी शाम अपने नाम कर लूंगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है