शुक्रवार, 9 मार्च 2018

ढूंढते रहे दिल हाथो में ले कर,

ढूंढते रहे दिल हाथो में ले कर, 
जमाने में हमें कहीं वफ़ा ना मिली।
वो चिराग इतराये बहुत खुद पर, 
जिन्हें जलने के बाद कभी हवा ना मिली ।

उसकी दीवानगी हमारे दिल पर
कुछ इस तरह से काबिज़ रही,
जैसे किसी बीमार को 
कभी कोई दवा ना मिली।

वो खुद जा कर डूब गया 
गहरे बीच समुन्द्र में,
शिकायत उसे बस ये रही कि 
उसे 'साहिल' की राह ना मिली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है