गुरुवार, 24 मार्च 2022

जो गुजर गया उसे जाने दो

 


आएगा वो वक़्त भी कभी
जब तुम्हारा अपना भी तुम्हारा ना होगा
दुख तो होगा तुम्हें बहुत लेकिन
कोई तुम्हारा भी सहारा ना होगा
अगर आए मेरी याद तो बस इतना याद रखना
तुम भी रहोगे, मैं भी रहूँगा
ये दिल तो रहेगा पर तुम्हारा ना होगा
दिल उतना ही दुखाओ किसी का
कि जब खुद पर बीते तो सह सको
क्योंकि वक़्त के सामने किसकी चली है
वक़्त के आगे किसी का गुजारा ना होगा
दिल से उतरने वाले फिर कहाँ बस्ते हैं दिल में
ये दोस्ती का खेल हमसे फिर दुबारा ना होगा
जिन्होंने कदर ना कि कभी नजदीकियों की
उनका साथ रहना भी अब गंवारा ना होगा
'साहिल' पर आ कर जिसने साथ छोड़ दिया
वो शख्स कभी भी तुम्हारा ना होगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ऐसा नहीं है